रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हेमचंद यादव का देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें मुंबई से दिल्ली के एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे उनका निधन हो गया। वे पिछले करीब 48 घंटे से जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। उनका पार्थिव शरीर आज शाम विशेष विमान से दुर्ग के बैगापारा स्थित उनके निवास लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर दुर्ग जिला कार्यालय में रखा जाएगा। उनके निधन से भाजपा प्रदेश संगठन एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
हेमचंद यादव के निधन पर प्रदेश के कृषि सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि हेमचंद यादव मेरे एक सच्चे मित्र थे। उनका इस तरह असमय चला जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। एक अच्छे मित्र के रूप में हर क्षण अपनों की फिक्र करने वाला एक अच्छा मित्र मैंने खो दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद राज्य के विकास की नींव रखने वालों में हेमचंद यादव भी शामिल थे। वे एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को सहनशक्ति तथा मृतात्मा को शांति प्रदान करें। श्री अग्रवाल के अलावा अन्य मंत्रियों ने भी गहरा दुख जताया है।
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे उनका निधन हो गया
। वार्ड अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले दुर्ग में भाजपा का परचम लहराया था। हेमचंद के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेमचंद के निधन से पार्टी और छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।
Back to top button