Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

टीवी टीआरपी रिपोर्ट कौन चमका,कौन फिसला? अनुपमा फिर बनी क्वीन

TV TRP report: Who shone, who slipped? Anupama became the queen again

इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है और छोटे पर्दे की दुनिया में एक बार फिर उठा है हलचल का तूफान! कौन सा शो बना जनता का चहेता, और कौन सा सीधा स्लाइड हो गया दर्शकों की नज़रों से? चलिए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप टेन शोज की ताज़ा टीआरपी रिपोर्ट।

1, अनुपमा, रुपाली गांगुली की अनुपमा फिर से सब पर भारी पड़ी। पिछले हफ्ते की टीआरपी थी 1.9 और इस बार बढ़कर हो गई है 2 यानी एक बार फिर अनुपमा ने कर लिया है सबको पीछे।
2, उड़ने की आशा, इस बार उड़ने की आशा ने उड़ान भरते हुए दूसरा स्थान झटक लिया। टीआरपी है 1.9 ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़कर शो ने दिखा दिया कि इसके पंख मजबूत हैं।

3, ये रिश्ता क्या कहलाता है , थोड़ा पीछे, लेकिन टॉप थ्री में कायम। टीआरपी है 1.9, लेकिन उड़ने की आशा से हल्का सा पीछे रहकर तीसरे पायदान पर आ गया है ये शो।

4, लाफ्टर शेफ्स हंसी और खाना, दोनों का तड़का, छठे से सीधा चौथे नंबर पर कूद आया ये मजेदार शो, टीआरपी 1.4 के साथ साबित कर दिया कि हंसी वाकई बेस्ट मेडिसिन है।
5, झनक, सातवें से पांचवें नंबर पर पहुंचा झनक, जिसकी टीआरपी भी है 1.4, संगीत और इमोशन की ये जुगलबंदी लोगों को पसंद आ रही है।

6, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, चौथे से छठे नंबर पर फिसल कर आईं अंजलि अवस्थी, टीआरपी 1.4 पर बनी हुई है। लगता है इस हफ्ते अदालत में थोड़ा कम ड्रामा हुआ।

7, मंगल लक्ष्मी लक्ष्मी का सफर और मंगल लक्ष्मी, दोनों ही शोज़ ने 1.4 की टीआरपी के साथ सातवां और आठवां स्थान पाया है। नाम मिलते-जुलते हैं, टीआरपी भी एक जैसी।

9, जादू तेरी नजर , नजरें तो टिक गईं, पर टीआरपी थोड़ा कम, टीआरपी है 1.3 और शो ने नौवां स्थान पाया है। थोड़ा सा जादू और जोड़िए, अगली बार ऊपर पहुंच सकता है।
10, तारक मेहता का उल्टा चश्मा लाफिंग लेजेंड, लेकिन अब थक गया। टीआरपी 1.2 पर सिमट गया ये एवरग्रीन शो। दसवें नंबर पर है, पर उम्मीद है कि एक बार फिर कॉमेडी का दम दिखाएगा।

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कई दिलचस्प उतार-चढ़ाव हुए। जहां अनुपमा ने अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं कुछ नए शोज़ ने भी टीआरपी की रेस में तेज़ी दिखाई। कौन कितने पानी में है, ये तो हर हफ्ते बदलता रहेगा but for now, Anupamaa reigns supreme,