देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

श्रीनगर : शोपियां फायरिंग: एक और घायल युवक ने दम तोड़ा

श्रीनगर  : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में भीड़ पर सेना की कथित गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह सेना की गोलीबारी में घायल नौ लोगों में शामिल रईस अहमद ने बुधवार सुबह यहां के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही शोपियां के गनोवपोरा इलाके में गोलीबारी की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है। सेना ने 27 जनवरी को पत्थर फेंक रही भीड़ पर गोलीबारी की थी। सेना ने दावा किया कि हमलावर हुई भीड़ के हाथों सात जवानों के घायल होने के बाद उसने आत्मरक्षा के लिए गोलीबारी की थी।  राज्य सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक मेजर सहित सेना के जवान के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button