छत्तीसगढ़
मधुमक्खी के हमले से 1 महिला की मौत, 4 घायल

रायपुर/अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ आई है। यहां जंगल मे मधुमक्खी ने हमला कर महिला की जान ले ली है। वहीं चार अन्य घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के केसगवा इलाके में गांव की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल सभी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य चार महिलाओं का इलाज जारी है।