Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को

 धमतरी। आगामी 28 दिसंबर 2021 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 137 वे  वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी  कांग्रेस पार्टी  28 दिसंबर (मंगलवार) को समय प्रातः 11 बजे, स्थान जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन (कांग्रेस भवन) धमतरी में  कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में  मनाते हुए कांग्रेस ध्वज फहराकर कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, अतीत, एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि, आदि विषयों पर गोष्ठियों एवं परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिस पर जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की है।