छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
जी7 क्लब के देशों ने रूस से तेल आयात की निर्भरता खत्म करने का लिया संकल्प

रायपुर। जी7 क्लब के देशों ने रविवार को रूसी तेल पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। जी-7 देशों के नेताओं ने रूस से तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से रोकने का संकल्प लिया। सात देशों के समूह– अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इटली, जापान, ब्रिटेन हैं। रूस पर दबाव बनाने के लिए चल रहे अभियान में यह एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।