छत्तीसगढ़धमतरीबड़ी खबरें

धमतरी: बारिश के मौसम में जवानों ने गिराई नक्सलियों पर बिजली

धमतरी के मेचका जंगल में पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आज सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया| जिसे लेकर डीजीपी डीएम. अवस्थी प्रेसवार्ता कर रहे है| उन्होंने पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को इस कामयाबी की बधाई दी है| उन्होंने बताया कि स्ट्रेटजी बदल कर SIB और STF की जॉइंट टीम बनाकर इंटेलिजेंट बेस्ट ऑपरेशन लॉन्च किया गया था| स्पेशल कमांडोज़ के रूप में इन टीमों के जवान ऑपरेशन में जाते हैं|

वही गरियाबंद व मैनपुर में 18 जून को 8 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया गया था| 27 जून को एक और 8 लाख के नक्सली को गिरफ्तार कर बंदूक भी बरामद किया गया था| इसी के बाद धमतरी में भी इसी टीम द्वरा एक्सचेंज फायर में 4 इनामी नक्सली मारे गये है| बीते 15 दिनों में उड़ीसा बॉर्डर पर 6 नक्सली मारे गये है| इसके आलावा 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है| पिछले साढ़े तीन सालों में पुलिस ने 370 नक्सलियों के शव बरामद किये है| बरसात के मौसम में भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेंगे| DGP ने बीते 15 दिनों हुए जवानों के एक्शन को हेट्रिक ऑपरेशन बताया| इस कामयाबी से जुड़े सभी अधिकारियों और जवानों को DGP ने बधाई दी है|

धमतरी के मेचका जंगल में मारें गये नक्सलियों के नाम : –

  1. ACM प्रमिला उर्फ राजुला – 5 लाख ईनामी
  2. ACM राजू – 5 लाख ईनामी
  3. LOS मेम्बर मंजुला उर्फ दुर्गा – 1 लाख ईनामी
  4. LOS मेम्बर मुन्नी उर्फ रश्मि – 1 लाख ईनामी

https://www.youtube.com/watch?v=3vIsW7yj7bs

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button