कार आगजनी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश की वजह से दिया था घटना को अंजाम

कोरबा। आरटीआई कार्यकर्ता मनीष कुमार राठौर के कार को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया था । मामले में पुलिस चौकी रामपुर में अपराध दर्ज किया गया था ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा  घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल किया गया । घटनास्थल के पास सड़क पर लगे सीसी टीवी कैमरे में एक लाल रंग की कार घटनास्थल के पास आकर रुकती हुई दिख रही थी जिसमें कुछ लोग उतरकर कार की ओर जाते हुए व कुछ देर बाद भागते हुए दिखे थे । इस आधार पर लाल रंग की कार की तलाश पूरे शहर में की जा रही थी । साथ ही कार के भागने के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की लगातार पड़ताल की गई  । पाया गया कि कार में सवार अज्ञात आरोपी खरमोरा की ओर से घटनास्थल पर आए थे और घटना घटित करने के पश्चात पोड़ीबहार ,उत्सव वाटिका, जिला चिकित्सालय,रिसदी मार्ग होकर नकटीखार की ओर भागे थे ।

मामले में प्रार्थी के साथ पूर्व से रंजीश रखने वाले व्यक्ति एवं प्रार्थी द्वारा सुझाए गए संदेहियों पर एक टीम नजर रख रही थी ,जिसे ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पूर्व अंशु पलेरिया एवम सुदामा कलवानी को मनीष राठौर के द्वारा गाली गलौजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था। अंशु पलेरिया के पास मरून कलर की वाहन है । इस आधार पर अंशु पलेरिया एवं सुदामा कलवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया की मनीष राठौर आरटीआई कार्यकर्ता है जो हमेशा इन्हें किसी न किसी मामले में परेशान करता है। कुछ दिन पूर्व सुदामा कलवानी और मनीष राठौर के बीच पूर्व रंजिश को लेकर गाली गलौज एवं वाद विवाद भी हुआ था । जिससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने अपने अन्य साथी विजय चौहान एवं तीज राम पटेल के साथ उक्त घटना कारित किया है । मामले में आरोपीगण को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन  जब्त कर लिया गया है ।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply