रायपुर : 63 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

 रायपुर : आजाद चौक पुलिस ने मंगलवार की रात दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब रखे दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 63 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया है।
आजाद चौक थाना से मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस को सूचना मिली की लाखेनगर चौक के पास एक युवक प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब रखा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक के पास रखे बोरी की तलाशी ली तो उसमें 31 पाव अंग्रेजी शराब पाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी उस्मान खान पिता स्व. मुस्तफा खान 35 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा को गिरफ्तार किया है। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस ने आमापारा मोड़ के पास आरोपी जावेद पिता स्व. सागिर खान 40 वर्ष निवासी बीएसयूपी कालोनी भाठागांव के पास से कार्टून में रखे 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply