छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंमहासमुंद

महासमुंद : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की अज्ञात लोगों ने फावड़ा से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका योग माया साहू उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम के पद पर पदस्थ थी। हत्या की खबर फैलते ही मृतका के घर के बाहर तीन बजे रात से ही लोगों का जमावाड़ा बना रहा। खबर लगते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज की।

 अज्ञात लोगों ने फावड़ा से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी

जानकारी के अनुसार किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम योग माया साहू का परिवार निवास करता था। बीती रात अज्ञात लोगों ने किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में घूसकर एएनएम योगमाया साहू, उनके पति चेतन साहू और दो बच्चे तन्मय और कुनाल साहू की फ ावड़ा से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति चेतन साहू राजधानी के एक निजी अस्पताल में पीआरओ था। शनिवार को ही

वह घर किशनपुर आया था। आठ महीना पूर्व अज्ञात लोगों ने किशनपुर स्वास्थ्य केंद्र में तोडफ़ोड़ भी की थी। इसके बाद चेतन ने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। चेतन मूल रूप से ग्राम रिकोकला का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय धु्रव, पिथौरा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और क्राइम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की जा रही है। लोगों को आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते अज्ञात आरोपियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।

आपसी रंजिश हो सकता है वजह

हत्या के घटना के बाद गांव के लोग सकते में है। ग्रामीणों की माने तो साहू परिवार के लोग पिछले माह एक कार खरीदी थी और उस कार में अज्ञात लोगों ने तोडफ़ोड़ की घटना को भी अंजाम दिया था। जिसकी रिपोर्ट थाना पिथौरा में दर्ज कराई गई थी। हो न हो यह आपसी रंजिश के कारण हत्या का वजह बना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button