रायपुर : छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश के पहले राज्यपाल बने दिनेश नंदन सहाय का उनके पैतृक राज्य बिहार में निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक हलके में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्री सहाय 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे थे।
उल्लेखनीय हो कि दिनेश नंदन सहाय का जन्म 2 फरवरी 1936 को हुआ था। वे त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल रहे। इनका जन्म बिहार के मधेपुरा जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। इनकी मां किशोरी देवी और पिता देवनंदन सहाय थे। वेे बचपन से ही बिहार की राजधानी पटना में रहे। उन्होंने इंग्लिश में अपना एम ए पूरा कर एचडी कॉलेज अरह में प्रवक्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया और इसके बाद साल 1960 में भारतीय पुलिस से जुड़ गए। इनकी पत्नी का नाम मंजू सहाय है। दिनेश नंदन सहाय की दो बेटियां और एक बेटा हैं। सेवानिवृत्ति के बाद दिनेश नंदन सहाय समता पार्टी से जुड़ गए थे। छत्तीसगढ़ को 2000 में राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां के पहले राज्यपाल बने थे। वहीं 2003 में ये त्रिपुरा के राज्यपाल बने थे।
Please comment