Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

वाशिंगटन : ट्रंप फाउंडेशन पर मुकदमा चलाएगा न्यूयॉर्क स्टेट, वित्तीय अनियमितता का आरोप

वाशिंगटन : न्यूयॉर्क प्रांत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उनके बेटों और बेटी पर डॉनल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन में एक दशक तक कथित वित्तीय अनियमितता के संबंध में मुकदमा शुरू करने का गुरुवार को ऐलान किया। इस मुदकमे में डॉनल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन पर ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान को फायदा पहुंचाने, जानबूझकर ट्रंप के निजी और व्यावसायिक हित को लाभ पहुंचाने और गैर-सरकारी संगठनों की बुनियादी वैधानिक जिम्मेदारियों का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है। इसमें 2.8 अरब डॉलर वापस लौटाने, फाउंडेशन को बंद करने और ट्रंप पर न्यू यॉर्क के किसी परोपकारी संगठन के बोर्ड में शामिल होने पर दस वर्ष का प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

गुरुवार को ऐलान किया

अटॉर्नी जनरल ने ट्रंप की व्यापक कानूनी चुनौतियों को देखते हुए आगे की कार्रवाई के लिए इंटरनल रेवेन्यू सर्विस और फेडरल इलेक्शन कमिशन को रेफरल पत्र भी भेजा है। मैनहट्टन में स्टेट सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमे में ट्रम्प के दान की लगभग दो साल की जांच की बात की गई है, जो 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान और बाद में जांच का विषय बन गया था।

रेफरल पत्र भी भेजा

वहीं इस मामले में डॉनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा कि न्यू यॉर्क के डेमोक्रेट्स उन पर मुकदमा करने के लिए कुछ भी करेंगे, वे इस मामले को यहीं नहीं रुकने देंगे। इसके अलावा ट्रंप फाउंडेशन ने भी आरोपों का खंडन करते हुए न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए उनके 1.7 मिलियन डॉलर रुपये का फंड अटकाए रखा।