छत्तीसगढ़राजनांदगांव
राजनांदगांव : थल सेना भर्ती रैली के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से
राजनांदगांव : 7 मार्च से जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित होने वाली थल सेना भर्ती रैली हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से 28 फरवरी तक जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक किशोर मेहरा ने बताया कि थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 8.30 बजे से प्रात: 10.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षण 12 से 24 फरवरी तक प्रशिक्षण स्थल में दिया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय राजनांदगांव में जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।