बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विद्या बालन बनेंगी छत्तीसगढ़ की तीजन बाई, बच्चन निभाएंगे उनके नाना का किरदार

रायपुर : पद्यमश्री तीजन बाई पंडवानी गायन के क्षेत्र में देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। साथ ही यह फिल्म बनने के बाद वह छत्तीसगढ़ की पहली ख्यात किरदार होंगी, जिन पर बालीवुड में हिंदी फिल्म बनने वाली है।

छत्तीसगढ़ की पहली महिला पद्मश्री और पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द फिल्म बनने वाली है। बताया जा रहा है कि तीजन बाई का किरदार बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन निभाएंगी और उनके नाना का किरदार महानायक अमिताभ बच्चन निभाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले में तीजन बाई से मुलाकात करने और उनकी जीवनी और छत्तीसगढ़ी बोली सीखने बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही राजधानी आने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में फिल्म के प्रोड्यूसरों ने पद्यमश्री तीजन बाई के साथ ही लिखा-पढ़ी से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उनकी सहमति भी ले ली है। अब सिर्फ इंतजार है कि उनकी फिल्म शुरू होने का। संभावना जताई जा रही है अगले साल फरवरी-मार्च से यह फिल्म शुरू भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button