बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘KGF-चैप्टर 2’को ले कर यश ने कहा-पिछले 4 सालों से मैं रॉकी के इस किरदार को जी रहा हूं, जानिये पूरी बात

मुंबई : फिल्म ‘KGF-चैप्टर 2’ काटीजर को फिल्म के लीड एक्टर यश के 35वें बर्थडे यानी आज रिलीज करने का प्लान था।लेकिन टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। लेकिन फैंस की डिमांड के चलते इसे लास्ट मोमेंट पर फैसला बदल कर यश के बर्थडे से एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया। फिल्म के टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर यश ने बताया कि किस तरह से वे पिछले 4 सालों से रॉकी के किरदार को जी रहे हैं।

यश ने कहा, “मैं पिछले 4 सालों से इसी किरदार में जी रहा हूं , सच कहू तो मैंने रॉकी के किरदार को जिया है और उस किरदार से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो अपने आप ही मेरे अंदर आईं हैं। वास्तव में मुझे बहुत अधिक तैयारी करने की जरूरत नहीं थी। चैप्टर 2 में कई रोमांचक और चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस हैं। लेकिन उनमें से किसी एक को बता पाना मुश्किल है। इस सवाल का जवाब मैं फिल्म रिलीज होने के बाद जरूर दूंगा।”

उन्होंने कहा, ” ‘KGF चैप्टर 1’ में रॉकी का व्यक्तित्व उसकी दुनिया और उसके अंदर के राक्षस पर काबू पाने की जिद को दिखाया गया था। लेकिन इस बार रॉकी का किरदार अलग होगा। जिसमें खूब सारा एक्शन और एक इमोशनल राइड होगी जो दर्शकों को पसंद आएगी। इसके साथ ही यश ने संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया।” चैप्टर 2 में यश के अलावा संजय और रवीना भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button