छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल समर्थकों के साथ गिरफ्तार

रायपुर : पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा है। राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन में शामिल होने निकले बस्तर के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल अपने समर्थकों के साथ रायपुर आने के लिए निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विधायक की बदतमीजी पर भड़के पत्रकार

इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस बात को लेकर विधायक और कांग्रेसजनों की पुलिस अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसजनों को आगे बढऩे से रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया।

येखबर भी पढ़ें – रायपुर : आरंग में फिर पहुंचा हाथियों का दल लोगों में दहशत

गिरफ्तार होने वाले कांग्रेसजनों में विधायक लखेश्वर बघेल, बालक राम जोशी, दीपक कर्मा,ईश्वरनाथ  खम्बारी, फतेह सिंह परिहार, श्रीमती कविता साहू, गणेश राम, अंकित पारख, चंपा ठाकुर एवं सीजन बघेल के साथ ही बस्तर क्षेत्र के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button