मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांधी हॉलतिरंगे की रोशनी से दमका उठा

इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी गांधी हॉल में दिखाई दे रही है। स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा 4 करोड़ से दो साल में किए गए जीर्णोद्धार के बाद गांधी हॉल का ऐतिहासिक वैभव पहले की तरह दिखाई देने लगा है। गार्डन सहित अन्य बचे हुए निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी सीईओ अदिति गर्ग ने बताया कि गांधी हॉल के वैभव को ऐतिहासिक बनाए रखने के लिए विशेष तकनीकों का उपयोग करते हुए चूना, कत्था, गोंद, गुड़ को मिलाकर दीवारों की जुड़ाई की गई है। वहीं यहां बने टॉवर पर लगी घड़ी के पार्ट्स लंदन से बुलाए हैं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यहां तिरंगे के समान रोशनी की है।