मध्यप्रदेशभोपाल

शौर्य स्मारक के पास स्थापित होगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, शहर में पहली बार होगा ऐसा

भोपाल : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण उनके जन्म दिन 25 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्थल निरीक्षण के समय भोपाल नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश सह संगठन मंत्री हितेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया है। उनके साथ पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। ऐसा पहली बार होगा, जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शहर के किसी चौराहे पर लगाई जा रही है।  इससे पहले राजधानी में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय उनके जीवित रहते ही खोला जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button