बड़ी खबरें
सोने एवं चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज , जानें क्या हैं रेट ?
नई दिल्ली। सोने-चांदी दोनो में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोने एवं चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने के दाम में 24 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। इससे शहर में सोने का भाव 47,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत में भी 909 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। इस तरह शहर में चांदी की कीमत 68,062 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।