
रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव की उपस्थिति में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा की मैराथन बैठकें 6 व 7 अक्टूबर को राजीव भवन में होने जा रही है। बैठक में चुनावी तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा होगी। श्री उरांव बैठक में शामिल होने के लिए आज देर शाम की नियमित विमान से रायपुर आएंगे।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : चुनाव में कांग्रेस की पाप का घड़ा फूटेगा-भाजपा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी अरूण उरांव 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद 11.30 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक, दोपहर 12 बजे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के साथ बैठक, दोपहर 12.30 बजे प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष के साथ बैठक, दोपहर 1 बजे प्रदेश इंटक अध्यक्ष के साथ बैठक, दोपहर 2.30 बजे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष, दोपहर 3 बजे प्रदेश अनसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष, दोपहर 3.30 बजे प्रदेश किसान-खेत मजदूर विभाग के अध्यक्ष, शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष, शाम 4.30 बजे प्रदेश विचार-विभाग के अध्यक्ष, शाम 5 बजे प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष, शाम 5.30 बजे प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ बैठक लेंगे।
श्री उरांव 7 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष, 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस विधिक विभाग अध्यक्ष, दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष, दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस सूचना-प्रद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष, दोपहर 1 बजे प्रदेश मछुवा कांग्रेस अध्यक्ष, दोपहर 2.30 बजे प्रदेश कांग्रेस पंचायती-राज संगठन संयोजक, दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग चेयरमेन के साथ बैठक लेंगे।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रमन ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव 8 अक्टूबर सोमवार को सुबह 9.30 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल हुआ पांच रूपए सस्ता,
https://www.youtube.com/watch?v=3wJZVo7wRLs