छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंसरगुजा

अंबिकापुर : पता नहीं कांग्रेस को कहां से राज्य-केन्द्र में सरकार बनती दिख रही है : अमित शाह

अंबिकापुर :  पिछड़ा माने जाने वाला अंबिकापुर आज विकास का हब बनता जा रहा है। सैनिक स्कूल, मेडिकल कालेज, सडक़ों का जाल, महिलाओं को स्काई योजना के तहत मोबाइल का वितरण और गरीबों के कल्याण के लिए अनगिनत योजनाएं। मगर यह जनकल्याणकारी योजना कांग्रेस को नहीं दिखती। सीडी बनाकर कांग्रेस के साथियों ने राजनीति को शर्मसार कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष ने मिशन 65 का जो लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है, वह जरूर पूरा होगा।

अंबिकापुर में आयोजित बूथ अध्यक्षों की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए क्या काम किया है, यह काम गिनाने की जरूरत नहीं, हर कार्यकर्ता जानता है। भाजपा के कार्यकर्ता जब जनता के पास जाएंगे तो गांव-गांव में और हर घर में जनकल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन स्वयं दिख जाएगा। जनता जानती है कि भाजपा सरकार ने क्या-क्या काम किया है। गांव और गरीब की चिंता करने वाली भाजपा सरकार को अपनी उपलब्धियां बताने की जरूरत नहीं है।

राज्य की 36 लाख बहनों को उज्जवला योजना में गैस चूल्हा, पीएम आवास योजना में बेघरों को पक्का मकान, किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी प्रक्रिया सुगम करते हुए बोनस और समर्थन मूल्य में खरीदी की व्यवस्था। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बोनस की व्यवस्था, आबादी पट्टों का वितरण, छोटे वन अपराधों का खात्मा, वन अधिकार पट्टा वितरण और तमाम तरह के योजना जनता के लिए चल रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि उन्हें मुख्यमंत्री की जहां जरूरत है, वहां डा. रमन सिंह कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। डा. सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी ने राज्य में जो मिशन-65 दिया है,्र वो जरूर पूरा होगा। सरगुजा की सभी सीटें जीतकर यहां कमल का फूल जरूर खिलेगा।

आदिवासी परंपरानुसार हुआ शाह का स्वागत :

अंबिकापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आदिवासी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें मृदंग और शौर्य का प्रतीक तीर-कमान भी भेंट किया गया। अपने संबोधन में श्री शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां नेताओं, उनकी रैलियों और सभाओं के दम पर चुनाव जीतती है। मगर भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत पर चुनाव में जीत हासिल करती है। भाजपा की जान और उसकी पहचान केवल कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि आज बूथ अध्यक्षों की सभा है, यह देखकर उन्हें अपने शुरूआती दिनों की याद आ गई।

जब वे स्वयं अहमदाबाद में एक बूथ अध्यक्ष थे। उन्होंने पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा ही है जहां वंशवाद काम नहीं आता, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आती है। कार्यकर्ता ही यहां विधायक, मंत्री और सांसद बनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है। यह बात देश के किसी अन्य पार्टी में नहीं दिखती, लेकिन भाजपा में ऐसी व्यवस्था बनाकर रखी गई है, जहां कार्यकर्ता अपने मेहनत और लगन से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकता है।

छग का भविष्य होगा तय :

श्री शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ही छत्तीसगढ़ का भविष्य तय होने वाला है। इसके बाद देश में आम चुनाव भी होगा। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने महागठबंधन बनाया है, नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लडऩे वाली है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसियों के साहस की दाद देते हैं, जो इतना बड़ा सपना देख लिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से साढ़े साल का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने 55 साल देश में राज किया, हिसाब तो उन्हें देना चाहिए।

राहुल गांधी को कहां से सरकार बनते दिख रही है ?

उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि पता नहीं कहां से राहुल बाबा को छत्तीसगढ़ में और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। उन्होंनेे कहा कि जो नेता सीडी बनाकर माताओं को बहनों को शर्मसार करते हैं, राजनीति को गंदा करते हैं, क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व में प्रदेश में चुनाव लडऩे वाली है? पहले कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो चुनाव किसके नेतृत्व में लडऩे वाली है? उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के चुनाव मैदान में आने के पहले वे स्पष्ट करें कि वे किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडऩे वाले हैं, प्रदेश में उनका नेतृत्व कौन कर रहा है?

विकास करते तो गरीबी नहीं होती :

श्री शाह ने तंज कसते हुए कहा कि छग राज्य बनने के बाद तीन साल तक कांग्रेस का शासन रहा। इस समय यदि विकास कार्य करते तो डा. रमन सिंह को चरण पादुका बांटने की जरूरत नहीं पड़ती। किसानों को समर्थन मूल्य में उपज की कीमत देते तो आज यह दिन नहीं आता। आदिवासियों को विकास की राह ले जाते तो माओवादी अपने आप खत्म हो जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी जनकल्याणकारी काम नहीं हुआ। इसीलिए जनता ने भाजपा का साथ दिया और आज लगातार छत्तीसगढ़ में भाजपा की तीसरी पारी चल रही है।

यूपी ने ली छग से सीख :

श्री शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अपने यहां पीडीएस सिस्टम लागू किया, आज वहां के गरीब जनता को भी चावल और गेंहू सुलभता से मिल पा रहा है। यह छत्तीसगढ़ की उपलब्धि है जो यहां का सिस्टम अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय में अंबिकापुर पिछड़ा इलाका था मगर आज स्वच्छता सर्वेक्षण में इसी नगर को नंबर 1 का स्थान मिलना गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ कभी पिछड़ा, नक्सलवाद से घिरा हुआ राज्य था।

आज बिजली उत्पादन, सीमेंट उत्पादन के मामले में अग्रणी राज्य है। छत्तीसगढ़ आज एजुकेशन हब बन गया है, यह सब डा. रमन सिंह के नेतृत्व का कमाल है। उन्होंने सीधा हमला करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री की हत्या का षडय़ंत्र रचने वाले पकड़े जाते हैं तो विरोधी हाय-तौबा मचाने लगते हैं, मगर अब वे जान लें कि भाजपा का शासन चल रहा है। देश विरोधी नारे लगाने और देश विभाजन की बात करने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button