छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

चावल से भरी ट्रक में लगी आग, ट्रक का केबिन जलकर हुआ खाक, दमकल ने आग में पाया काबू

कोरबा। कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एफसीआई गोडाउन के पास चावल से भरी ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 500 बोरी धान लोड था। बताया गया कि अचानक केबिन में आग लग गई। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से या अन्य कारणों से लगी है। आग इतनी बढ़ी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी।

मौके पर स्थानीय लोगों और दमकल ने आग पर काबू पाया।  मिली जानकारी अनुसार ट्रक रजकम्मा के संतोषी राइस मिल की थी जो कि चावल भरकर एफसीआई में खाली करने के इंतजार में सड़क किनारे खडी ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button