छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीएसएफ कैंप में जवान ने अपने साथियों को गोलियों से भूना, 5 की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खासा में बीएसएफ मेस में गोली फायरिंग में 5 जवान की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अपनी ड्यूटी से परेशान एक बीएसएफ जवान ने रविवार सुबह मेस में अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें पांच की मौत हो गई। जबकि 1 जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं इस घटना में फायरिंग करने वाला जवान की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खासा बीएसएफ कैंप में जवान ने अज्ञात कारणों से अपने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में 6 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 5 की मौत हो गई है। इस घटना पर बीएसएफ की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। वहीं अभी तक बीएसएफ जवान की तरफ से गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button