छत्तीसगढ़

राजीव भवन में पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा,पुनिया की दो टूक- निष्क्रियों को संगठन से करें बाहर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठ विभागों की समीक्षा की। प्रमुख पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर उनके संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आगामी महीनों की कार्य योजना की जानकारी मांगी। सदस्यता अभियान में योगदान,कार्यकारिणी की स्थिति। निष्क्रिय पदाधिकारियों की संबंध में जानकारी। जिला अध्यक्षों के परफॉर्मेंस चेक किया गया। बूथ लेवल पर कार्यक्रम बनाने कहा गया। संगठन की समीक्षा कर निष्क्रियों को हटाने का निर्देश दिए गए।
महिला कांग्रेस से महंगाई को लेकर आंदोलन करने कहा गया। महिलाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्देश दिया गया। सेवादल को निर्देश दिया कि ट्रेंड लोगों का सम्मेलन किया जाए। रिफ्रेशर कैंप लगाने कहा गया। असंगठित मजदूर कांग्रेस को मजदूरों में कांग्रेस सरकार की योजना पहुंचाने कहा गया। किसान कांग्रेस को निर्देश दिया गया कि गौठान में भी किसान कांग्रेस सरकार की योजना की मॉनिटरिंग करें। संस्कृति प्रकोष्ठ का कलाकारों का मई में सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित करने कहा गया। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई से सरकार की योजनाओं के प्रचार और बूथ लेवल तक संगठन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिया गया। संचार विभाग की समीक्षा में ब्लॉकों तक मुद्दे पहुंचाने के लिए संचार विभाग के नेटवर्क की समीक्षा की गई।
बैठक में अल्पसंख्यक विभाग, चिकित्सा विभाग, आईटीसेल, आरटीआई विभाग, असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ, इंटक, विधि विभाग, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, मछुआ कांग्रेस, विकलांग सेवा प्रकोष्ठ की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button