छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से मिले विक्रांत मोहन राव रणसिंह

धमतरी। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव रणसिंह एक मई को दिल्ली में उनसे मुलाकात की। विवेक तन्खा ने विक्रांत मोहन राव रणसिंह को अपने टीम के सभी नेताओं व सदस्यों से मुलाकात कराकर छत्तीसगढ़ की जानकारी ली। वहीं राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के साथ विक्रांत मोहन राव रणसिंह हैदराबाद से आगे का साथ- साथ सफर भी किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर उनसे चर्चा कर कई जानकारी ली। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा देश के 5 टॉप अधिवक्ताओं में से एक है।उल्लेखनीय है कि विक्रांत रणसिंह राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से  लंबे समय से जुड़कर मजदूरों के हितों में काम कर रहे हैं । उनका कहना है कि मेहनतकश मजदूरों के श्रम से ही आज भारत समेत विश्व का नव निर्माण हो रहा है। रविवार को मजदूरों के सम्मान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के लिए बोरे बासी तिहार का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेश के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और मेहनतकश मजदूरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button