देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

नईदिल्ली : पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद समेत तमाम हस्तियों ने जयंती पर पंडित नेहरू को किया याद

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम जानी-मानी हस्तियों ने याद किया है। नेहरू जयंती को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से मशहूर जवाहर लाल का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

फिनटेक फेस्टिवल में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी ने नेहरू जयंती पर ट्वीट किया, अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के योगदान को हम याद करते हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने भी नेहरू जयंती पर उन्हें याद किया।देश के पहले प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें एक स्वप्नद्रष्टा और आधुनिक भारत के शिल्पी के तौर पर याद किया।

https://www.youtube.com/watch?v=yJHYE7a2diw

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button