Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड

Ration card made immediately on the instructions of Chief Minister Camp Office

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उनके गृह ग्राम बगिया में बनाए गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान की एक मजबूत पहल की जाती है। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय की पहल पर ही ग्राम चराईडांड की सुरेखा बाई और गीता बाई का अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है।

जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला, ग्राम चराईडांड निवासी सुरेखा बाई और गीता बाई का पहले संयुक्त राशनकार्ड बना हुआ था। दोनो परिवारों ने अलग-अलग राशनकार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप में 03 सितंबर को आवेदन दिया। कैंप कार्यालय ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। निर्देश पर दोनों परिवारों को अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशन कार्ड बनाया गया है। राशन कार्ड बनने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी संवेदनशील पहल की वजह से उनका राशन कार्ड बन पाया है।