Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सीएम साय ने 57 हजार श्रमिकों के खातों में किया 49.43 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर

CM Sai transferred an amount of Rs 49.43 crore to the accounts of 57 thousand workers

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडप में राज्यस्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री ख़ुशवंत साहेब, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने 57 हजार श्रमिकों के खातों में 49.43 करोड़ रुपए की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से ट्रांसफर किया।