Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वालो की करें शिकायत, होगी बड़ी कार्रवाई

Complain about those selling intoxicating injections and syrups, major action will be taken

रायपुर। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के नवागढ़ में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि से अब आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का निःशुल्क इलाज हो जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राशन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकलों और डॉक्टरों के पास नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने की भी जानकारी संज्ञान में आयी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नशीली दवाईयों को बेचने वाले की शिकायत करें, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि नशीली इंजेक्टशन, सिरप और मेडिसीन सहित अन्य नशीली मादक पदार्थ नवयुवकों और आने वाले पीढ़ियों को बर्बात कर देती है। अतः इन नशीली मादक पदार्थाें के प्रति डॉक्टरों और स्टाफ को इनके दूष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अंतिम छोर तक सभी के इलाज के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगोें के इलाज के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य विभाग सहित शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार राज्य के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के समृद्धि के लिए काम कर रही है। चाहे वह राज्य के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रूपए की भाव से धान खरीदी की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपए अंतरण की बात हो। हमारी सरकार ने अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गरीब को छत दिलाना सरकार की प्राथमिकता में है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सरकार में आते ही गरीबों के पक्के आवास के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया। वहीं हाल ही में साढ़े आठ लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए राशि जारी किया गया है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे भी संवेदनशीलता के साथ लोगों का इलाज करें। लोगों को भी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।