Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात’

Minister Lakshmi Rajwade listened to 'Mann Ki Baat' with the villagers.

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114 वें संस्करण को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित अपने निज निवास में सभी ग्रामीणों के साथ श्रवण किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वोकल फॉर लोकल, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में जुटने का आह्वान किया है। हम सभी को उनकी बातों को सुनकर अपने गांव,शहर प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।