Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

गृह मंत्री अमित शाह ने किया शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से भेंट

Home Minister Amit Shah met the family members of martyr Akash Rao Giripunje

रायपुर। नवा रायपुर में एक भावुक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सुकमा में आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाक़ात की। श्री शाह ने शोकसंतप्त परिवार के साथ समय बिताकर उन्हें गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका बलिदान राष्ट्र की स्मृतियों में सदा अमर रहेगा।

श्री शाह ने शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा, “श्री आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत एक ऐसी रोशनी है, जो देशभक्ति के मार्ग को सदैव प्रकाशित करती रहेगी। राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और उनके सपनों को पूरा करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव सहायता उनके लिए उपलब्ध कराई जाएगी। गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शहीदों के परिवारों की देखभाल और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस मार्मिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी शहीद के परिवार को अपना समर्थन व संवेदना प्रकट की।