छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अयोध्या धाम के लिए रायपुर से तीर्थ यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

रायपुर। 8 अक्टूबर को रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 तीर्थ यात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ सरकार की अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत चलाई गई, जिसमें यात्री अयोध्या में रामलला और काशी में विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन, पर्यटन, रेलवे, आईआरसीटीसी के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

अब तक इस योजना के माध्यम से 39 ट्रेनों से 33,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मुफ्त में अयोध्या और काशी की यात्रा की है। यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, चिकित्सा और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क की जाती है।

आज रायपुर स्टेशन पर तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button