देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अमेरिका ने ईरान से जुड़ी भारत की नौ कंपनियों और आठ नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका ने कड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सरकार ने ईरानी तेल, पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में संलिप्तता के कारण भारत की नौ कंपनियों और आठ नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिकी विदेश विभाग और वित्त विभाग ने मिलकर लगभग 40 व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों को वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित किया है। इनमें भारत के प्रमुख पेट्रोकेमिकल व्यापारिक समूह भी शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल आयात किए हैं।

मुम्बई और दिल्ली की ये कंपनियां अमेरिकी प्रतिबंध सूची में आ गई हैं, जबकि कुछ भारतीय नागरिकों को भी अमेरिका ने सीधे नामित किया है। साथ ही, मुंबई की शिपिंग कंपनी और उससे जुड़े जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो ईरानी एलपीजी के अवैध परिवहन से जुड़े बताए जा रहे हैं।

यह कदम अमेरिका की उस रणनीति का हिस्सा है, जो ईरान पर आर्थिक दबाव बनाकर उसकी गतिविधियों को सीमित करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button