खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास — बने दुनिया के सबसे तेज़ T20I में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़!

टीम इंडिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आख़िरी T20I में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 T20I रन पूरे कर, एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।

इस उपलब्धि के साथ अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड (569 गेंदें) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
वो विराट कोहली का पारियों के हिसाब से रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन गेंदों के हिसाब से उनका नाम अब इतिहास में दर्ज हो गया है।

तेज़ी से 1000 T20I रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ (गेंदों के हिसाब से)

1️⃣ अभिषेक शर्मा (भारत) – 528 गेंदें
2️⃣ टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया) – 569 गेंदें
3️⃣ सूर्यकुमार यादव (भारत) – 573 गेंदें
4️⃣ फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 599 गेंदें
5️⃣ ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 604 गेंदें

🇮🇳 अभिषेक शर्मा – इंडिया का न्यू रन मशीन!

हर पारी में आग, हर शॉट में तूफान — टीम इंडिया को मिला एक और रन-स्टॉर्मर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button