छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को मुख्यमंत्री से मिली 90 हजार की सहायता, खेल सामग्री व व्हीलचेयर खरीदने में मिलेगी मदद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। पिंटू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने हेतु मदद मांगी थी। उनकी स्थिति और जरूरत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल चेक प्रदान किया।

पिंटू राम साहू पिछले चार वर्षों से रग्बी खेल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार ग्वालियर में रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वर्तमान में वे बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

सहायता प्राप्त होने पर पिंटू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि अब वे और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button