10 हजार करोड़ की चोरी पर CBI की एंट्री! भिलाई स्टील प्लांट घोटाले से हिला छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक केंद्र भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज घोटाला सामने आ रहा है! स्टील प्लांट के अंदर वर्षों से चल रहे स्क्रैप चोरी और फर्जीवाड़े के खेल की कीमत 10,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है। विधायक रिकेश सेन द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए पत्र के बाद इस्पात मंत्रालय ने इस महाघोटाले की जांच सीधे सीबीआई (CBI) से कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस खबर के सामने आते ही बीएसपी प्रबंधन और सफेदपोश सिंडिकेट में भगदड़ मच गई है।
- घोटाले का पैमाना: 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के स्क्रैप और लोहे के अवैध व्यापार का खुलासा।
- राजनीतिक पहल: स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने सीधे गृह मंत्रालय तक सबूत पहुंचाए।
- केंद्रीय एजेंसी की एंट्री: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस्पात मंत्रालय को मामला सौंपते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की।
- नेक्सस पर प्रहार: प्लांट के बड़े अधिकारियों, सिक्योरिटी और बाहरी माफियाओं के गठजोड़ पर नकेल कसने की तैयारी।
देश की सार्वजनिक संपत्ति पर दिन-दिहाड़े डाका डालने वाला यह तंत्र कितना मजबूत था कि सालों-साल तक हजारों करोड़ की चोरी दबाई रखी गई? क्या इस सिंडिकेट के पीछे बैठे बड़े ‘सफेदपोश’ चेहरों तक सीबीआई के हाथ पहुँच पाएंगे?
भारत की औद्योगिक संपत्ति को खोखला करने वाले इन गिद्धों को क्या सख्त सजा मिल पाएगी, या जांच की फाइलें नौकरशाही के अंधेरे कमरों में दब जाएंगी?
ये खबर भी पढ़ें —:



