देश में गदर… और राहुल गांधी ‘चंपा’ में! BJP का तीखा वार— ‘सत्ता के बिना जलबिन मछली की तरह तड़प रही कांग्रेस!’
राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है! भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक ऐसा तीखा और आक्रामक हमला बोला है, जिसने राजधानी दिल्ली के सियासी तापमान को आसमान पर पहुंचा दिया है!
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सीधा और बेलाग वार किया।
‘सत्ता बिना जलबिन मछली!’
भाजपा ने आरोप लगाया है कि 10 साल से सत्ता का स्वाद न चक पाने वाली कांग्रेस पार्टी आज “जल बिना मछली की तरह तड़प रही है”। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सिर्फ तीन स्तंभों पर टिका है— ‘सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति दिल में घृणा!’
देश में बवाल… और खुद चंपत होकर पहुंचे ‘चंपा’!
सबसे बड़ा और सस्पेंस से भरा मोड़ तब आया जब भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रहस्यमयी अनुपस्थिति पर से पर्दा उठाया।
सूत्रों के हवाले से दावा करते हुए भाजपा ने कहा कि देश में तनाव और सियासी घमासान मचाकर नेता प्रतिपक्ष खुद ‘देश से चंपत’ हो चुके हैं! वह इस समय वियतनाम के प्राचीन नाम ‘चंपा’ में कहीं विचरण कर रहे हैं। डॉ. त्रिवेदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी देश और अपनी ही पार्टी कांग्रेस के लिए एक ऐसी सुलझने न वाली पहेली बन चुके हैं, जिसका कोई जवाब किसी के पास नहीं है!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला देते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ‘बार-बार फेल हो चुके प्रोडक्ट’ को हर बार एक नए पैकेट में पेश करने की नाकाम कोशिश कर रही है। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई! एक नेता की राजनीतिक री-लॉन्चिंग के चक्कर में कांग्रेस ने अपनी साख तो खोई ही, साथ ही देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी दांव पर लगा दिया है।
देश की जनता अब इस रहस्यमयी सियासत से उब चुकी है और सवाल पूछ रही है— आखिर कब तक देश में आग सुलगाकर विदेश की वादियों में सुकून तलाशा जाएगा?




