Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

तेजस्वी की हैट्रिक जीत! राघोपुर ने फिर जताया भरोसा, सतीश कुमार पर बड़ी बढ़त

Tejashwi scores a hat-trick! Raghopur expresses confidence again, takes a big lead over Satish Kumar

राघोपुर की प्रतिष्ठित विधानसभा सीट पर एक बार फिर तेजस्वी यादव का जादू चल गया। आरजेडी नेता और लालू परिवार के युवा वारिस ने कड़ी टक्कर के बाद लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। 32 राउंड की लंबी गिनती के उतार–चढ़ाव के बीच कभी आगे, कभी पीछे—लेकिन आख़िर में जनता का विश्वास तेजस्वी के पक्ष में ही गया।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार को मात देते हुए कुल 1,18,597 वोट हासिल किए, जबकि सतीश कुमार 1,04,065 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कई राउंड में पिछड़ने के बाद भी तेजस्वी का पलटवार निर्णायक साबित हुआ।

इस बार चुनाव तेजस्वी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। राघोपुर दियारा क्षेत्र की नाराजगी दूर करने के लिए लालू परिवार—राबड़ी देवी, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य—सभी को मैदान में उतरना पड़ा। लगातार प्रचार, घर-घर संपर्क और जनसंपर्क की मेहनत ने अंततः जीत की राह बना दी।

राघोपुर सीट पर लालू परिवार का दबदबा किसी इतिहास से कम नहीं है।

तेजस्वी: 2015, 2020 और अब 2025—तीन बार विधायक

राबड़ी देवी: तीन बार

लालू प्रसाद यादव: दो बार
यानी 1995 से आज तक यह सीट लगभग पूरी तरह लालू परिवार के कब्जे में रही है।

2010 में एक बार बीजेपी ने यहां सेंध लगाई थी, लेकिन उसके बाद से राघोपुर लगातार राजद का गढ़ बना हुआ है।
इस चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद राघोपुर की जनता का भरोसा आज भी तेजस्वी यादव पर कायम है।