Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कोरिया जिले में महिला किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान, समर्थन मूल्य पर मिला 1.18 लाख रुपए

A woman farmer in Korea district sold 50 quintals of paddy and received Rs 1.18 lakh at the support price.

कोरिया जिले के ग्राम सारा की 28 वर्षीय महिला किसान विमला सिंह ने आज सहकारी समिति सलबा में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा। टोकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान की बिक्री की।

विमला ने इस साल 1.19 हेक्टेयर भूमि में धान की फसल तैयार की थी। राज्य सरकार द्वारा तय 2369 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल 1,18,450 रुपए की राशि मिलेगी।

धनराशि का उपयोग वे अपने मकान निर्माण, कृषि कार्यों के लिए खाद-बीज खरीदने और घरेलू खर्चों को पूरा करने में करेंगी। उनके अनुसार, समर्थन मूल्य योजना छोटी और मध्यम किसानों के लिए बड़ी सहायक साबित हो रही है।