छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गौ विज्ञान को नई दिशा: “गाय धर्म एवं विज्ञान” ग्रंथ का हुआ विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौ विज्ञान को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में किया।

मुख्यमंत्री ने इस ग्रंथ को विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के लिए भी उपयोगी बताते हुए कहा कि यह पुस्तक गौ विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शोध, परंपरा और विज्ञान के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर आधारित वैज्ञानिक शोधों को प्रमाण सहित सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इसमें गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण और पर्यावरण संरक्षण में गौ के महत्व को भी विस्तार से शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, संपादक मंडल के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button