छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

धमतरी में सड़क विकास को रफ्तार: 10 किमी की दो फोरलेन सड़कें जल्द होंगी शुरू, PWD सचिव मुकेश बंसल ने किया निरीक्षण

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने धमतरी शहर में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण फोरलेन सड़कों के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से कांकेर बायपास तक 5 किलोमीटर और सिहावा चौक से नगरी रोड तक 5 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में अपग्रेड किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

निरीक्षण के दौरान सचिव बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने कुरुद-चरमुड़िया-गोबरा-सिवनी-चिंवरी-सिर्री मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का भी जायजा लिया। 30.38 करोड़ रुपये की लागत से 9.3 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसे फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव ने सिर्री-फुसेरा-करगा-चटौद सड़क के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। 15.53 करोड़ रुपये की लागत से 9.6 किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने इस परियोजना को भी तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान धमतरी कलेक्टर Abinash Mishra और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता V. K. Bhatpahari उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button