छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गरियाबंद : फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों ने घेरा कलेक्टरेट

गरियाबंद :  ब्लाक के किसान संघ के सैकड़ो किसानों ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि के मांग को लेकर कलेक्टरेट कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ।ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह पहले किसान संघ के कलेक्टर को ज्ञापन सौते हुए बताया कि वर्ष 2017-18 मे फसल बीमा की प्रीमीयम राशि ऋण स्वीकृत करते समय जिला सहकारी बैंक एवं अन्य बैंको द्वारा जमा कर ली गई थी और इस वर्ष पर्याप्त वर्षा नही होने के कारण किसानो को फसल नुकसान हुआ है। जिसके चलते शासन द्वारा भी गरियाबंद तहसील को सुखा ग्रस्त घोषित किया गया।

आज प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि के मांग को लेकर कलेक्टरेट कार्यालय का घेराव

किंतु फसल बीमा कराये किसानो को अब तक फसल बीमा का लाभ नही मिल पाया ,अत: 17 मई तक किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाई जाये अन्यथा 18 मई को किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ,और पूर्व नियोजित ज्ञापन के आधार पर बीमा की राशी का भुगतान नही होने से नाराज सैकड़ो किसानों ने आज स्थानीय गांधी मैदान में एकत्रित होकर धरना कार्यक्रम रखा ,इसके पश्चायत सभी किसानों ने रैली के रूप में कलेक्टरेट कार्यालय घेराव करने पहचे ,जहा सभी किसानों ने भा ज पा के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी किये और कलेक्टर को ज्ञापन सौपना चाहे परंतु कलेक्टर का अन्यत्र दौरा होने से ,किसानों और उग्र होंकर मार्ग में ही धरने पर बैठ गए ,

नाराज सैकड़ो किसानों ने आज स्थानीय गांधी मैदान में एकत्रित होकर धरना कार्यक्रम रखा

जिन्हें काफी समझाया गया तब कही जारकर आंदोलनकारी किसानों ने राज्यपाल के नाम अपनी मांग पत्र अपर कलेक्टर को सौंपे। इस आन्दोलन में मुख्य रूप से भीखम सिन्हा चन्द्रभूसन चौहान रितिक सिन्हा शंकर लाल भोला नेताम जुम्मन सिन्हा भोला ध्रुव रामेश्वर सुरेश राम लीलेश्वर कुमार बिसेलाल साहू जितेश्वर साहू जीवन राम अक्तूराम आशीष कुमार लोमन पुरषोत्तम दिनेश ,जागेश्वर ,खिऱसिह, रामलाल , मनोज कुमार ,नेपाल यादव आदि उपस्थिति थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button