बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

25वें दिन भी ‘धुरंधर’ का दम, 700 करोड़ क्लब में एंट्री, बाकी फिल्मों की कमाई हुई पस्त

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। 25वें दिन भले ही कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म ने इतिहास रचते हुए 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। चौथे सोमवार को फिल्म ने करीब 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 701 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बात करें तो ‘धुरंधर’ अब तक 1,065 करोड़ रुपये बटोर चुकी है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल कलेक्शन के मामले में दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

वहीं दूसरी ओर सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को कई फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ पांचवें दिन लड़खड़ा गई। पहले रविवार को 5 करोड़ कमाने के बाद सोमवार को यह फिल्म सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये ही कमा सकी। अब तक इसका कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये हो गया है।

हॉलीवुड से आई जेम्स कैमरन की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी दूसरे सोमवार कमजोर पड़ी। पहले रविवार को 10.75 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को सिर्फ 4.75 करोड़ रुपये जोड़े। भारत में इसका कुल कलेक्शन अब 142.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

उधर दिलीप की फिल्म ‘भा. भा. बा’ की रफ्तार भी थमती नजर आई। दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन फिल्म ने महज 17 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 22.72 करोड़ रुपये हो गया है।

कुल मिलाकर, जहां ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बादशाह बनी हुई है, वहीं बाकी फिल्मों के लिए सोमवार की परीक्षा भारी साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button