देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

तमिलनाडु विधानसभा में ‘सुनामी’! CM विजय के एक बयान से तिलमिलाई DMK, स्पीकर से तीखी झड़प के बाद वाकआउट—क्या गिरेगी सत्ता?

तमिलनाडु विधानसभा में आज उस वक्त भयंकर हंगामा हो गया, जब मुख्यमंत्री विजय ने सदन के भीतर सीधे पूर्ववर्ती डीएमके शासन पर भ्रष्टाचार और शराब घोटाले (TASMAC Scam) को लेकर तीखा हमला बोल दिया। इस सीधा प्रहार से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों की भयानक जंग शुरू हो गई।

विजय के बयान से बौखलाए DMK विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। इसके बाद DMK विधायकों की स्पीकर जे.सी.डी. प्रभाकर से सीधी और तीखी बहस हो गई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई और DMK ने पूरे अमले के साथ असेंबली से वाकआउट कर दिया। सदन के भीतर का माहौल इतना गर्म हो गया कि सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा।

तमिलनाडु की राजनीति में विजय के इस आक्रामक रुख ने स्थापित सियासी समीकरणों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। वाकआउट और आरोपों का यह दौर साफ संकेत दे रहा है कि राज्य में आने वाले दिन और भी अधिक राजनीतिक रूप से विस्फोटक होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button