देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारत में FIFA World Cup 2026 का प्रसारण संकट: क्या करोड़ों फुटबॉल फैंस मैच देखने से रह जाएंगे वंचित?

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका पर केंद्र सरकार और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया है, जिसमें मांग की गई है कि FIFA World Cup 2026 का प्रसारण भारत में सुनिश्चित किया जाए। याचिका में विशेष रूप से दूरदर्शन और DD Sports जैसे फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म पर प्रसारण की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा कि फिलहाल भारत में विश्व कप के आधिकारिक प्रसारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों के सामने सबसे बड़े खेल आयोजन को देखने का संकट खड़ा हो सकता है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।

FIFA World Cup 2026 जून में शुरू होना है। यदि समय रहते प्रसारण व्यवस्था नहीं होती, तो यह भारत के खेल दर्शकों के लिए बड़ी निराशा साबित हो सकती है। मामला अब कानूनी और सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button