छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
नए साल की शुरुआत आस्था से: भोरमदेव मंदिर में सीएम और केंद्रीय मंत्री ने की पूजा-अर्चना

रायपुर। नववर्ष की शुरुआत आस्था और परंपरा के साथ हुई। साल के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की गई।
इस धार्मिक अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल और नववर्ष की शुभ ऊर्जा देखने को मिली।




