छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
देवा बारसे के बाद नक्सल बटालियन-1 ढही, 26 नक्सलियों ने सुकमा में किया सरेंडर

रायपुर। नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। बटालियन नंबर-1 के कमांडर इन चीफ देवा बारसे के आत्मसमर्पण के बाद उसकी पूरी टीम तितर-बितर हो गई है। देवा के साथ लंबे समय तक सक्रिय रहे नक्सलियों ने भी सुकमा में हथियार डाल दिए। कुल 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी पर मिलाकर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली AOB, दक्षिण बस्तर और माड़ डिवीजन में सक्रिय रह चुके हैं। सूची में CYPCM, DVCM, PPCM, ACM कैडर के साथ पार्टी मेंबर भी शामिल हैं। सुकमा, माड़ और ओडिशा क्षेत्र में कई बड़ी नक्सली वारदातों में इनकी संलिप्तता रही है। अलग-अलग नक्सलियों पर 1 लाख से 10 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।



