Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मणिपुर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन, विस्फोटकों के साथ दो संदिग्ध दबोचे गए

Security agencies conduct major operation in Manipur, two suspects arrested with explosives

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्र गतिविधियों पर करारा प्रहार करते हुए फिरजॉल जिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई परबंग थाना क्षेत्र में बुराइखल और लोअर खारखुप्लिएन के बीच की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सी. संगकुंगा मिजो (58) और माइकल लालनिथांग (27) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। इसमें 30 जिलेटिन स्टिक, 20 डेटोनेटर, 20 मीटर तार और 1.02 लाख रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए जांच तेज कर दी है।

इसी कड़ी में शनिवार को चूड़ाचांदपुर जिले के लोइलामकोट और नालोन के बीच एक अलग अभियान में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। यहां से तीन रॉकेट-चालित ग्रेनेड (आरपीजी), 30 मिमी के पांच ग्रेनेड, एक .303 कैलिबर बोल्ट-एक्शन राइफल, दो सिंगल-बैरल बंदूकें और दो देसी मोर्टार जब्त किए गए।

इसके अलावा, इंफाल पश्चिम जिले के वाहेन्ग खुमान मामंग लीकाई क्षेत्र में चलाए गए एक और सर्च ऑपरेशन में दो .303 राइफल, तीन ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, चार मोर्टार शेल, एक आईईडी और करीब एक किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऐसे अभियानों से राज्य में शांति बहाली की दिशा में मजबूती मिलेगी।