छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भिलाई में पुलिस तीरंदाजी का महासंग्राम, देशभर के 450 खिलाड़ी मैदान में

रायपुर। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने आयोजन को खास बना दिया।

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 30 टीमें भाग ले रही हैं। लगभग 450 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की खासियत यह है कि कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं। इनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज भी प्रतियोगिता का हिस्सा बने हैं।

उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस बल केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पुलिस बलों के बीच तालमेल और टीम भावना मजबूत होगी और राज्य को इसकी मेजबानी मिलना गौरव की बात है।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

विशेष अतिथियों में

जनता तालुकार,
रजत चौहान
और
सबा अंजुम
जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कलाकारों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ पुलिस बलों के बीच समन्वय बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button