छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बजट से पहले सत्ता के शीर्ष नेताओं की बैठक, विकास के बड़े संकेत!

रायपुर। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बीच आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बजट पेश करने से पहले हुई इस मुलाकात को सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाला बजट प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और राज्य के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याण, पारदर्शी प्रशासन और संतुलित विकास को मजबूत आधार देना है, और बजट उसी दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य मौजूद रहे। साथ ही वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश बंसल भी बैठक में शामिल हुए।

सरकार के सूत्रों के अनुसार यह बजट राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं को भी प्राथमिकता देगा। बजट को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और अब प्रदेश की नजरें विधानसभा में पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button